हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट हुआ जारी
Jan 10, 2025, 14:26 IST
| Haryana Weather: हरियाणा और इसके आस-पास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने वाला है। अगले एक-दो दिनों में उत्तर भारत के बड़े हिस्से में वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
विशेष रूप से राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन चुका है, जो धीरे-धीरे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे शुक्रवार रात से प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी रही, और कई इलाकों में ठंड का सामना करना पड़ा। 11 जनवरी को हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ गरज और ओलावृष्टि हो सकती है।