home page

आज मौसम रहेगा खराब: होगी रविवार के दिन झमाझम बरसात, देखें किन राज्य में है बरसात का अलर्ट

 | 
Weather to remain bad today: Heavy rain expected on Sunday; check which states have a rainfall alert

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार यानी 6 सितंबर को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 

वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। किसानों और मछुआरों को नदी और समुद्री इलाके से दूर जाकर रहने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा पूर्वी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान के आसपास के इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now


इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 6 सितंबर को देश के 24 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। किसानों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है।