हरियाणा प्रदेश में मौसम हुआ खराब: पंचकूला में बरसात के साथ ओले गिरे; 5 जिलों में आज बरसात की चेतावनी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान खेतों में खरीफ फसलों की कटाई कढ़ाई में लगे हुए हैं। हरियाणा के पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी बरसात होने से मंडी में फसल भीग गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में 10 अक्टूबर तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ही पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर तक हरियाणा प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है।
मौसम को लेकर जारी किया पूर्वानुमान
हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्तूबर को पहाड़ों की तरफ बढऩे की संभावना है।
जिससे 8 अक्तूबर रात्रि से 9 अक्टूबर के दौरान विशेषकर उत्तरी हरियाणा में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को आने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य के ज्यादतर क्षेत्रों में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर को आंशिक बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु बाद में मौसम खुश्क तथा हवाओं में बदलाव तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
