home page

Weather Update: हरियाणा-पंजाब समेत 5 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

 | 
Weather Update: Dense fog alert for 5 states, including Haryana and Punjab; heavy rain warning for South India

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज मंगलवार यानि 17 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में बदलाव देखने को मिलेगा। देश के उत्तर भारत के कई प्रदेशों में सुबह के वक्त कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में उत्तर भारत में कोहरे और दक्षिण भारत में बारिश व तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इन क्षेत्रों के लिए 17 से 20 नवंबर तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। इससे साफ है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली-एनसीआर में 17 नवंबर को आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के वक्त कई इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा भी छाने की संभावना है।