home page

मौसम अपडेट: हरियाणा, राजस्थान सहित एक दर्जन प्रदेशों में बरसात और आंधी का अलर्ट, जानिए कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
 मौसम अपडेट: हरियाणा, राजस्थान सहित एक दर्जन प्रदेशों में बरसात और आंधी का अलर्ट, जानिए कल का मौसम पूर्वानुमान
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, राजस्थान सहित एक दर्जन प्रदेशों में बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 

देश भर में मौसम प्रणाली: पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों पर है, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और अब करीबन 64 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है।

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर और समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किलोमीटर ऊपर के बीच के क्षेत्रों पर बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी असम तक फैली हुई है। उत्तर बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी ओडिशा तक फैली हुई है। मध्य मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। केरल के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है

देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हुई।

WhatsApp Group Join Now

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय ओडिशा, पूर्वी असम, आंध्र प्रदेश उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू चली।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट हल्की बरसात और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आँधी, ओलावृष्टि की उम्मीद है।