home page

Weather Updates: UP में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, झमाझम बारिश के साथ बदलेगा मौसम का रुख

 | 
Weather Updates: UP में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, झमाझम बारिश के साथ बदलेगा मौसम का रुख
Weather Updates: देश के कई राज्यो में प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी इस साल भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लखनऊ मौसम केंद्र ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज यानि सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाएं चलेंगी। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

जबकि कुशीनगर और गोरखपुर जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जो लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाएगी। हवाओं की वजह से लोगों को दोपहर के वक्त सड़कों पर निकलने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फिलहाल अभी एक से दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और फिर ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। इसको लेकर सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।