home page

आज से फिर बदेलगा मौसम, बरसात होने से बढ़ेगी कंपकंपी, बरसात को लेकर कई प्रदेशों में अलर्ट

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 
 | 
जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में सोमवार को फिर से बदलाव होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। ठंड का प्रकोप ऐसा है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है, जबकि राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है, जबकि कोहरे के कारण कई स्थानों पर बिजिबिलिटी कम हो गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति संभव है।