मौसम आज रहेगा खराब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Weather will be bad today, there will be heavy rain in Haryana, Rajasthan and other states
mahendra india news, new delhi

मौसम का मिजाज आज शनिवार यानि 15 मार्च को भी बदलेगा। आज शनिवार हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और मालदीव क्षेत्र के आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु तट के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 5.8 किमी ऊंचाई तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी हुई। तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक तट, मालदीव और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हुई। पंजाब और उत्तर राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बरसाता दर्ज की गई।

गुजरात, कोंकण गोवा, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।



मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 15 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।

15 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 15 मार्च के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात और बर्फबारी संभव है।

15 मार्च से 16 के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिखरी हुई बारिश और गरज-चमक की उम्मीद है।

News Hub