home page

आज ऐसा रहेगा मौसम, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

आज कई प्रदेशो में भारी बरसात को लेकर अलर्ट 
 | 
आज कई प्रदेशो में भारी बरसात को लेकर अलर्ट 

mahendra india news, new delhi
मौसम में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को उमस भरी गर्मी रही। मगर आज मौसम में ऐसा नहीं होगा।। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ भारी बरसात हो सकती है।

गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात के साथ छिटपुट बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बरसात संभव है। पोस्टल आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो बार मध्यम बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा 

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर और वेंगुरला से होकर गुजरती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों से वापस चला गया है।

WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा रायलसीमा से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन तक फैली हुई है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई। पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हुई। देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि हुई।