हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बरसात

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अच्छी धूप निकलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 22 जनवरी से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हरियाणा के 15 से अधिक जिलों में 2 दिन तक बरसात होने की उम्मीद है। इससे पहले उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद बुधवार 22 जनवरी से मौसम में बदलवा होगा। इससे 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर एरिया में बादलवाई और हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 जनवरी को इन जगहों पर होगी बरसात
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 जनवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी आदि क्षेत्र में बरसात होने की संभावना है।