हरियाणा में बदलेगा मौसम, आज 16 जिलों में झमाझम बरसात, जारी की चेतावनी

 | 
हरियाणा में बदलेगा मौसम ki news photo
mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से हरियाणा प्रदेश में आज रविवार यानि 27 जुलाई को मौसम के अंदर बदलाव होगा। प्रदेश में आज भी कई जगह पर बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को हवा में नमी बढ़ने के साथ ही हरियाणा के 16 जिलों में बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्ररोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव और धूप व उमस के चलते तापमान तेजी से बढ़ा है। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को दिन में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के कमजोर होने से वर्षा नहीं हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के 27 जुलाई से फिर से सक्रिय होने और बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। 28 जुलाई को प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।