home page

हरियाणा में बदलेगा मौसम, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

 
Weather will change in Haryana, this will be the weather till November 28
 | 
हरियाणा में बदलेगा मौसम, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में भी मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। 


वातावरण  में नमी की अधिकता के कारण कहीं कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान  राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार