home page

CDLU में वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रतियोगिताओं ने संगीत का जादू बिखेरा

 | 
Western Instrumental Solo Competitions Spread Musical Magic at CDLU

mahendra india news, new delhi

 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में चल रहे 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव के दौरान दिनभर चारों मंचों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत पर युवा ऊर्जा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

मुख्य मंच (Stage–1) पर इंडियन ऑर्केस्ट्रा, जनरल फोक सॉन्ग और वन एक्ट प्ले जैसी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
स्टेज–2 (ऑडिटोरियम) पर इंडियन ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी फोक सॉन्ग (सोलो), हरियाणवी फोक इंस्ट्रुमेंटल (सोलो) और वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रतियोगिताओं ने संगीत का जादू बिखेरा।
स्टेज–3 (सी.वी. रमन भवन) पर क्विज़ फाइनल ने विद्यार्थियों की ज्ञान-प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
स्टेज–4 (यूआईटीडीसीho बिल्डिंग) पर रंगोली और इंस्टॉलेशन आर्ट प्रतियोगिताएँ रचनात्मकता का आकर्षण बनीं।

बॉक्स आइटम
वीरवार शाम को सीडीएलयू के म्यूजिक विभाग के पूर्व छात्र जोयनीत सिंह ने अपनी वाणी एवं गायन प्रतिभा से सभी दर्शको को मंत्रमुग्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि जोयनीत सिंह एक पंजाबी गायक, संगीतकार और कलाकार हैं। उन्हें पंजाबी पॉप और भक्ति गीत रिलीज़ करने के लिए जाना जाता है, जिनमें "नूह तेरे जेही" और "ओह बंदेया" जैसे उनके कुछ उल्लेखनीय ट्रैक शामिल हैं। जोयनीत सिंह को डीन रिसर्च प्रो. प्रियंका सिवाच, प्रो. रणजीत कौर व डॉ मंजू नेहरा द्वारा सम्मानित किया गया।

बॉक्स आइटम :
14 नवंबर को केवल एक ही स्टेज चलेगी और जनरल ग्रुप डांस तथा हरियाणवी ग्रुप सांग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।