home page

सर्दी से कब मिलेगी राहत, शीतलहर नहीं छोड़ने दे रही रजाई, हरियाणा और राजस्थान में अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

जानिए 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम 
 | 
जानिए 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi
ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रही है। मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है.  रविवार को सुबह दिल्ली के कई एरिया में हल्का कोहरा छाया रहा। लोग परेशान हो गए हैं, DELHI को आज भी ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, सारे उत्तर भारत में आने वाले 2 दिन बहुत घने कोहरे और ठंड की संभावना है। 

सवाल कब मिलेगी राहत 
DELHI, UP, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, चंडीगढ़, HARYANA, DELHI, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में टेंपरेचर सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। 

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में पंजाब, HARYANA, यूपी और उत्तराखंड के कुछ एरिया में सुबह और रात्रि के समय घने से बहुत घने कोहरे के हालात हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर एमपी और उत्तराखंड के कुछ एरिया में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर भी चल सकती है।

WhatsApp Group Join Now


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है।