home page

सिरसा में पत्नी का गला दबाकर कर दी हत्या: चरित्र पर शक; चारपाई पर लेटी मिली महिला, पति भागा

 | 
Wife strangled to death in Sirsa: character suspected; woman found lying on the bed, husband fled
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सिरसा जिला से हैं। सिरसा जिला की मीरपुर कॉलोनी में महिला की पति ने हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार मीरपुर कालोनी में सोमवार सुबह एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर ही लगाया है। मृतक महिला की पहचान सिरसा की मीरपुर कॉलोनी निवासी आरती के रूप में हुई है। जानकारी में पता चला है कि दोनों पति-पत्नी आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। इस कारण से घर में हमेशा दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का पति मक्खन गाड़ियां व माोटरसाईकिल की मरम्मत का कार्य करता था। सोमवार रात्रि को दोनों ही अपने घर पर थे। इनके बच्चे बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पति फरार बताया गया है। 
थाना प्रभारी सुखदेव सिंह सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है, उन्होंने सीन ऑफ क्राइम की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के बाद घर को सील कर दिया है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

आपसे में करते थे झगड़ा, कई बार पंचायतें भी हुई
महिला के बाप दिनेश शर्मा ने बताया कि बताया कि साल 2004 में उनकी बेटी आरती की मक्खन सिंह के साथ हुई थी। दोनों आपस में एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। मक्खन अक्सर बेटी के चरित्र पर उंगली उठाता था। उनके बीच कई बार झगड़े हुए। उन्होंने बताया कि उनकी आपस में पंचायती तौर पर फैसले हुए और सहमति बन जाती थी। मगर यह नहीं पता था कि मक्खन उनकी बेटी की हत्या कर देगा।

WhatsApp Group Join Now

दिनेश शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई मिली और उसकी सांस नहीं चल रही थी।