home page

हरियाणा में अब बदलेगा हवा का रूख, बरसात व पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड

 | 
Wind direction will change in Haryana, cold is increasing due to rain and snowfall in the mountains
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश में ठंड का असर तापमान कम होने से बढ़ने लगा है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बरसात के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है।  जो मैदानी इलाकों तक ठंडी हवाओं को ला रहा है। वहीं, पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बरसात के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। 
 मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार 8 अक्तूबर को उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वीरवार से मौसम साफ होने लगेगा।

प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर बुधवार को भी हरियाणा में बूंदाबांदी का अनुमान है। गुरुवार को पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम साफ होने लगेगा। बरसात से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दक्षिण हरियाणा के जिलों में सरसों, चना की बिजाई के लिए बरसात से काफी फायदा मिलेगा। इससे बिरानी क्षेत्रों में भी बिजाई हो सकेगी। 

पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में बरसात हुई। 7 अक्टूबर को भी प्रदेश के करीबन 12 जिलों में बरसात रिकॉर्ड की गई है। पिछले तीन दिनों में हुई बरसात व ओलावृष्टि के बाद तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हरियाणा में इस बरसात से पहले अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा था।
 

WhatsApp Group Join Now