home page

तेज हवाएं चलने के साथ कल पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम, ऐसा रहेगा मौसम

 | 
news
mahendra india news, new delhi

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने के साथ मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा, जिससे लोगों का गर्मी का अहसास हो सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार यानि 18 मार्च को हवाएं तेज रहेंगी। इस हवा की गति 25 किलोमीटर से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के समीप रह सकती है। कल अधिकतम तापमान 30 से लेकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 18 डिग्री तक रह सकता है।19 और 20 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश जिलों में भी मौसम ने करवट ली है।

 
एमपी में बरसात की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश में तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेंड को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही यूपी से प्रचंड गर्मी का अनुभव किया गया है, हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में हल्की बरसात की उम्मीद जताई है. 17 मार्च 2025 से राज्य में गर्मी बढ़ने की संभावना है।