गांव माखोसरानी के पास सडक़ हादसे में महिला की मौत, एक घायल
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी में बरूवाली नहर पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद जिले के गांव भट्टूकलां निवासी जिलेसिंह पुत्र इंदरसिंह बाइक पर गांव कैरावाली से भट्टूकलां की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरूवाली नहर पुल के पास दूसरी मोटरसाइकिल पर आ रहे गांव मेघाना, जिला हनुमानगढ़ रोहताश व समेसता पत्नी सुखवीर, निवासी गांव कैरावाली आ रहे थे। दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई।
इस हादसे में रोहताश और समेसता घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शाम करीब 30 साल की समेसता ने दम तोड़ दिया।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
