CM नायब सैनी के सिरसा दौरे से पहले सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तेजी से उठाया जा रहा कूड़ा
mahendra india news, new delhi
HARYANA CM नायब सिंह सैनी के 12 सितंबर को प्रस्तावित सिरसा दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल के निर्देश पर बुधवार सुबह शहर के विभिन्न डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का विशेष अभियान शुरू किया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार एवं नगर परिषद सचिव नरेश कुमार की निगरानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच डंपिंग प्वाइंटों को खाली करवाने का कार्य किया जा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लगाया गया है तथा अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
करीब एक दर्जन डंपिंग प्वाइंटों पर विशेष अभियान।
प्रशासन द्वारा बुधवार को शहर के करीब एक दर्जन प्रमुख डंपिंग प्वाइंटों को साफ करवाने का लक्ष्य रखा गया है। डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के बाद वहां चूने का छिड़काव भी करवाया जा रहा है, ताकि सफाई के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 सितंबर को सिरसा पहुंचकर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर के कूड़े से भरे डंपिंग प्वाइंटों को खाली करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
एक महीने से जारी है सफाई कर्मचारियों की हड़ताल।
गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले करीब एक महीने से शहर की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित है। हड़ताल के कारण डंपिंग प्वाइंटों के अलावा शहर के विभिन्न बाजारों, मुख्य मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
प्रशासन द्वारा फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य संसाधनों की मदद से डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का कार्य करवाया जा रहा है।
डंपिंग प्वाइंटों की सफाई शुरू होने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शहर के विभिन्न बाजारों एवं अन्य क्षेत्रों में जमा कूड़े को हटाना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि डंपिंग प्वाइंटों के साथ-साथ बाजारों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में लंबे समय से जमा कूड़े के ढेरों को भी प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट सके।
प्रशासन की ओर से डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के बाद चूने का छिड़काव करवाने का कार्य भी लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 12 सितंबर को सिरसा दौरे से पहले शहर के सभी डम्पिंग प्वाइंटों को साफ करने का काम जारी।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल के निर्देश पर बुधवार सुबह शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट पर तेजी से कूड़े का उठान का कार्य जारी।
भारी पुलिस बल के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार एवं नगर परिषद सचिव नरेश कुमार ने खाली करवाए डंपिंग प्वाइंट।
ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी की मदद से शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाने का कार्य तेजी से जारी।
12 सितंबर को सिरसा आ रहे है प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला कष्ट निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता।
मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन से पहले कूड़े से भरे डंपिंग प्वाइंट को साफ करने का कार्य जारी
बुधवार को करीब एक दर्जन कूड़े के डंपिंग प्वाइंट को किया जा रहा है साफ।
पिछले एक महीने से लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं सफाई कर्मचारी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में बिगड़ी हुई है सफाई व्यवस्था।
डंपिंग प्वाइंट के अतिरिक्त शहर के विभिन्न बाजारों में अभी भी लगे पड़े हैं कूड़े के ढेर।
डंपिंग प्वाइंट से कूड़े के उठान के बाद किया जा रहे है चूना का छिड़काव।
