home page

जनता अस्पताल, सिरसा में विश्व स्तनपान सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित

 | 
Workshop on World Breastfeeding Week organized at Janta Hospital, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। इन्नरव्हील क्लब सिरसा, लायन्स क्लब सीनियर सिरसा व जनता अस्पताल सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक कार्यशाला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गीता सूरतिया की अध्यक्षता में किया गया। इस महत्वपूर्ण व विशेष अवसर पर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका गुप्ता, आशिमा राणा, नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राधेश्याम शर्मा व अस्पताल प्रशासक राजकुमार कामरा ने उपस्थित प्रसूताओं वगर्भवती महिलाओं को सम्बोधित करते हुए स्तनपान के बारे में उपयोगी जानकारी दी। स्तनपान सप्ताह का आरम्भ 1992 में वर्ल्ड अलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (डब्ल्यूएबीए) ने  विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ के सहयोग से किया गया।

Workshop on World Breastfeeding Week organized at Janta Hospital, Sirsa

चारों वक्ताओं ने अपने अलग-2 वक्तव्यों में बताया कि मातृत्व किसी भी महिला की सुन्दर अनुभूति होती है, जिसे वह कभी नहीं भूलती। मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है, वो अमृत समान होता है। यह दूध बच्चे को अनेक बीमारियों से बचाने के साथ-2 उनके सम्पूर्ण विकास में सहायक होता है। स्तनपान महिलाओं को बढ़ती उम्र में स्तन व अंडादानी के कैंसर से बचाता है। इसलिए हर प्रसूता को प्रसूति के एक घंटे बाद स्तनपान अवश्य करवाना चाहिए।

इस हेतु प्रसूताओं के लिए अस्पतार परिसर के लेबर रूम में विशेष सुरक्षित स्थान आरक्षित किया गया है, जहां प्रसूताएं अपने बच्चे को नि:संकोच स्तनपान करवा सकती है। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बिन्सी व संदीप कौर ग्रुप ने प्रथम व एनी व अंशु ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेताओं को लायन्स क्लब सीनियर के प्रदीप मेहता, डा. एस.पी. शर्मा, नकुल मोहंता, उत्तम ग्रोवर ने पुरुष्कृत किया। इन्नर व्हील क्लब के सदस्यों ने प्रसूताओं को पंजीरी व फल वितरित किये। इस मौके पर वेल्फेयर ट्रस्ट के प्रधान रमेश सूरतिया, सचिव प्रमोद कुमार गांधी, इन्नर व्हील क्लब से नूतन मेहता, सुषमा कालड़ा, उर्मिला मेहता, रेखा गोयल, संतोष गुप्ता, रेणु, प्रवीण अरोड़ा उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now