home page

एआई फिल्म मेकिंग एंड पॉडकास्टिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 | 
Workshop Organized on AI Filmmaking and Podcasting

mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एआई फिल्म मेकिंग एंड पॉडकास्टिंग विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से फिल्म निर्माण और पॉडकास्ट तैयार करने की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा निर्देशन में यह कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप एआई आधारित रचनात्मक एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था, ताकि वे पत्रकारिता, प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए गुणवत्तापूर्ण ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार कर सकें।


कार्यशाला में विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव डेमोंस्ट्रेशन, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट आधारित अभ्यास करवाया गया। विभाग के पूर्व छात्र पवन भार्गव ने कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने एआई की मदद से स्क्रिप्ट लेखन, स्टोरीबोर्ड, इमेज एवं वीडियो निर्माण, वॉयस सिंथेसिस, एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के साथ-साथ पॉडकास्ट के लिए शोध, स्क्रिप्टिंग, इंटरव्यू, वॉयस रिकॉर्डिंग, ऑडियो एन्हांसमेंट, साउंड डिजाइन और पब्लिशिंग की बारीकियां को सीखा। विद्यार्थियों को अपना लघु फिल्म और पॉडकास्ट प्रोजेक्ट तैयार करने का अवसर भी दिया गया। 

WhatsApp Group Join Now