home page

SIRSA जिला भाजपा कार्यालय की दीवारों पर ग़लत नारे लिखे गए, वहां लगे भाजपा वरिष्ठ नेताओं के बैनरों पर भी काला रंग लगाकर कायराना हरकत: यतीन्द्र सिंह

 | 
Wrong slogans were written on the walls of the SIRSA district BJP office, and the banners of senior BJP leaders were also painted black, a cowardly act: Yatindra Singh

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने भाजपा के सरसाईनाथ कार्यालय में विगत रात्रि को की गई गलत हरकतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विगत रात्रि यूथ कांग्रेस के कुछ मंदबुद्धि व गुंडा तत्वों द्वारा जिला भाजपा कार्यालय की दीवारों पर ग़लत नारे लिखे गए, वहां लगे भाजपा वरिष्ठ नेताओं के बैनरों पर भी काला रंग लगाकर कायराना हरकत की गई, जोकि औच्छी व घटिया मानसिकता को दर्शाती है। बिहार की हार से बौखलाई कांग्रेस अब इस तरह की नीच हरकतों पर उतर आई है।

BJP जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी की बात करने वाली कांग्रेस के डी एन ए में ही तो है वोट चोरी। कांग्रेस अपने युवराज से पहले ये क्यों नहीं पूछती कि उन्हें गांधी शब्द कहां से मिला? क्या इस परिवार ने गांधी शब्द की चोरी नहीं की। देश की आज़ादी के पूर्व जब जवाहर लाल नेहरु को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया, उस वक्त नेहरू को सिर्फ़  एक वोट मिला था और सरदार पटेल को 14 वोट मिले थे, फिर भी अध्यक्ष बनाया नेहरू को? क्या ये वोट चोरी नहीं थी?

इससे साबित होता है कि वोट चोरी तो कांग्रेस के डी एन ए में ही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में बिहार की हार से बौखलाई कांग्रेस अब नीचता की हदें पार कर रही है या ये कहें कि कांग्रेस अपनी आत्महत्या करने पर उतारू है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यतीन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसा एक भ्रमित व्यक्ति सिर्फ  भ्रम की राजनीति ही कर सकता है, इसलिए यूथ कांग्रेस के युवाओं को अपनी ऊर्जा कांग्रेस में रह कर बर्बाद नहीं करनी चाहिए। उनका भविष्य अच्छे संस्कारों में है, उन्हें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ जाना चाहिए और विकसित भारत, विश्वगुरु भारत के संकल्प के साथ, 140 करोड़ देशवासियों के साथ कदमताल करनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now