home page

सेंट जेवियर्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में ‘जेवियर्स एमयूएन-2025’ का सफल आयोजन

 | 
 Xavier's Senior Secondary School successfully organised 'Xavier's MUN-2025'

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेंट जेवियर्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में प्रतिष्ठित ‘जेवियर्स एमयूएन-2025’ का सफल आयोजन किया, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से आए 10 से अधिक स्कूलों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन वैश्विक नेतृत्व संवाद, नीति-निर्माण और कूटनीति की समझ को गहरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का संचालन इम्प्लीमेंटर्स के साथ सांझेदारी में किया गया, जिसकी अगुवाई यूएन पुरस्कार प्राप्तकर्ता एवं मुख्य सलाहकार राहुल मेनन ने की।

उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वैश्विक एजेंडा, संवाद की तकनीक, नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से सीखा। इसके साथ ही, आयोजन का नेतृत्व गरिमा राजपाल ने संभाला, जिनकी विशेषज्ञता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण ने सम्मेलन में ऊर्जा और उत्कृष्टता का संचार किया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्रिंसिपल रेवरेंड फादर सेल्वाराज पीटर, पैरिश पादरी रेवरेंड फादर मैनिनो गोमेज,  प्रबंधक रेवरेंड फादर रेजिनाल्ड केर्केटा को जाता है। उनके नेतृत्व और सहयोग ने जेवियर्स एमयूएन-2025 को एक शानदार मंच में परिवर्तित किया।

मुख्य अतिथि दीपक टौरो दिल्ली के सहायक बिशप ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और नियमित तथा व्यापक पैमाने पर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। इस वर्ष के सम्मेलन में कुल चार समितियों का गठन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने वैश्विक सुरक्षा, मानवाधिकार, तकनीकी शासन, आर्थिक सहयोग और सतत विकास जैसे मुद्दों पर वाद-विवाद किया। यह सम्मेलन प्रतिष्ठित संगठनों डब्ल्यूआईसीसीआई, ग्लोबल शेपर्ज कम्यूनिटी, इंप्लीमेंटर्स, यूएनएसडीएसएन के सहयोग से संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now

इन सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी ने सम्मेलन की बौद्धिक गुणवत्ता और वैश्विक दृष्टिकोण को और समृद्ध किया। प्रिंसिपल रेवरेंड फादर सेल्वाराज पीटर ने कहा कि सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा शिक्षा, नेतृत्व और वैश्विक समझ के क्षेत्र में लगातार नए मानदंड स्थापित कर रहा है। अपने नियमित और उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह विद्यालय राज्य के अन्य संस्थानों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है। जेवियर्र्सं एमयूएन-2025 ने एक बार फिर सिद्ध किया कि विद्यालय विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय अनुभव देने और उन्हें सशक्त वैश्विक नागरिक बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।