home page

सिरसा के श्रीमत सिटी सेंटर में दीवाली मेले की धूम, रोजाना उमड़ रही भीड़; एंट्री और पार्किंग फ्री

y Center in Sirsa; crowds flocking in daily; entry and parking are free
 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
 डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर SIRSA में आयोजित किए जा रहे दीवाली मेले में रोजाना भीड़ का नया रिकार्ड बन रहा है। दस दिवसीय यह मेला 28 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 5 नवंबर तक जारी रहेगा। इस मेले में एंट्री व पार्किंग फ्री है। मेला स्थल पर करीब चार दर्जन शॉपिंग स्टॉल लगी है, जहां ना-ना प्रकार की वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।

श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से पूरी मार्केट को विद्युत आधारित रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सिरसा में ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला। यहां बच्चों के लिए चिल्ड्रन जोन बनाया गया है, जहां बच्चे जमकर आनंद ले रहे है। रोजाना सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का लाइव शो आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शापिंग स्ट्रीट में फूड जोन बनाया गया है, जहां लोग विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चख रहे हंै।

श्रीमत टेक्सवर्थ प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव जैन ने कहा कि वर्षों पहले उन्होंने विदेश में जो देखा, अनुभव किया, उस से सिरसावासियों को रूबरू करवाने के लिए श्रीमत सिटी सेंटर को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि दीवाली के पावन अवसर पर लोग त्यौहार की खुशियां महसूस करें, इसलिए शॉपिंग स्ट्रीट को भव्यता प्रदान की गई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों का भारी रूझान देखने को मिल रहा है। लोग परिवार सहित दीवाली मेले में शामिल हो रहे है, मेले का आनंद उठा रहे है। यह जान पा रहे है कि आने वाले दिनों में श्रीमत सिटी सेंटर कैसा आकार लेगा। यहां वर्णनीय है कि करीब सवा सात एकड़ में विकसित किए जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर में करीब 125 बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट तैयार की जा रही है, इस मार्केट का डिजाइन विदेशी तर्ज पर है। यहां करीब 600 वाहनों की पार्किंग की शानदार व्यवस्था की गई है। भूकंपरोधी बिल्डिंग बनाई जा रही है। पूरी मार्केट सीसीटीवी कैमरे की जद में है।

WhatsApp Group Join Now