home page

हरियाणा प्रदेश में आज से बरसात का यलो अलर्ट, 18 तक चेतावनी, मौसम की ताजा रिपोर्ट

 | 
Yellow alert for rain in Haryana starting today; warning in effect until the 18th; latest weather report

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे जगह जगह पर बरसात की संभावना बन रही है। प्रदेश में 18 सितंबर तक लगातार वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकोंं ने मानसून के बादल फिर से छाने की बात कही है।


मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।  मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, राजगढ़, बैतूल, गोपालपुर से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इस के साथ कुछ नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी राज्य की तरफ आ रही है जिससे बीच बीच में आंशिक बदलवाई बनी हुई है जिससे मौसम अगले दो दिनों तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 

परंतु 15 सितम्बर से मानसून ट्रफ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 15 सितम्बर देर रात्रि से 18 सितम्बर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व  गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार