home page

आप हो जाएंगे सुनकर हैरान और परेशान, यहां होती है बिच्छुओं की खेती, होता है करोड़ों का फायदा

रिस्क लेकर पालते हैं, इनको बड़े होते ही मार देते हैं

 | 
 बिच्छुओं की खेती

mahendra india news, new delhi

आज के समय में खेती के तौर तरीकेे तो बदले ही है। आज नई तकनीक से खेती में बदलाव हुआ है। किसान खेती के साथ अनेक धंधे कर रहे हैं। जिससे आमदनी बढ़ सके। एक समय था, जब हमें विश्व के अलग-अलग एरिया में होने वाली गतिविधियों के बारे सिर्फ और सिर्फ पुस्तकों के माध्यम से जानकारी मिलती थी। हालांकि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हमें आसानी से कुछ ऐसी अजीबोगरीब वस्तु भी पता चल जाती हैं, इनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी ने और आपने सब्ज़ी-भाजी की खेती देखी होगी लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में बिच्छुओं की खेती की जा रही है। बता दें कि अगर गलती से भी अगर बिच्छू डंक मार दे, तो सही समय पर इलाज नहीं मिलने से इंसान की मौत हो सकती है, आखिर इस जहरीले जीव से भला क्या फायदा होता होगा,  जो इसे पालने के लिए इतना बड़ा रिस्क उठाया जा रहा है, आप भी हैरान हो रहे होंगे कि एक दो नहीं सैकड़ों-हज़ारों बिच्छुओं की देखभाल कैसे की जाती होगी। 

ऐसे होती है बिच्छू की खेती 
आपको बता दें कि जो इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे उसमें एक कमरे में आप हज़ारों की संख्या में बिच्छू देख सकते हैं, इसके लिए एक ही कमरे में ब्लॉक्स बनाकर बिच्छुओं को रखा जाता है, इन्हें खाना खिलाया जाता है और उनके ऊपर दवा छिड़की जाती है। 

WhatsApp Group Join Now

यहीं नहीं इन बिच्छुओं को पालने के लिए काफी सावधानी बरती जाती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला बिच्छुओं की खेती करनी ही क्यों। आपको बता दें देते हैं कि सका भी दिलचस्प जवाब देते हैं


करोड़ों दिला सकते हैं बिच्छू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिच्छुओं की खेती की मुख्य रूप से दो वजहें होती हैं,  एक तो ये कि इसका प्रयोग दवाइयां बनाने में होता है, कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियों में बिच्छू के जहर का प्रयोग होता है और इसी जहर को जमा करने के लिए इन्हें पाला जाता है, आपको जानकर शायद ही पता हो कि बिच्छू का एक लीटर ज़हर इंटरनेशनल मार्केट में 85 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत में बिकता है, एक बिच्छू में 2 मिलीलीटर ज़हर होता है, यानि 500 बिच्छुओं का ज़हर करोड़पति बना देगा,  एक बिच्छू ही आपको लखपति बना सकता है।