home page

युवा पीढ़ी मोबाइल की काल्पनिक जिंदगी से बाहर आकर वास्तविक दुनियां से जुड़ें: डा. शशि सचदेवा

 | 
Young generation should come out of the imaginary life of mobile and connect with the real world: Dr. Shashi Sachdeva

mahendra india news, new delhi
सिरसा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शन्स द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नाटक शहीद का मंचन श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा के सभागार में किया गया। जिसमें श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा की निदेशिका डा. शशि सचदेवा बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

नाटक के माध्यम से शहीद भगत सिंह के जन्म से लेकर उनके संघर्षों व देश के लिए उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को बखूबी दिखाया गया। नाटक शहीद के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को देशभक्ति का संदेश देकर उनमें देशप्रेम की भावना को उजागर किया। मुख्यातिथि डा. शशि सचदेवा ने केएल थियेटर प्रोडक्शंस के सभी कलाकारों की प्रशंसा करते हुए नाटक निर्देशक कर्ण लढा और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला का विशेष आभार प्रकट किया और कहा कि इस तरह के नाटकों के मंचन की आवश्यकता तत्काल समय में बहुत ज्यादा है।

मेरा आज की युवा पीढ़ी और उनके अभिभावकों से विशेष आग्रह है कि मोबाइल, टेलीविजन, सोशल मीडिया की काल्पनिक जिन्दगी से बाहर आकर वास्तविक दुनियां से जुड़ें। रंगमंच के माध्यम से स्वयं को खोजें और अपने वास्तविक किरदार को जानकर अपने कर्म-कर्तव्यों को पालन राष्ट्र विकास में अपना योगदान दे।

WhatsApp Group Join Now

अंत में नाटक निर्देशक कर्ण लढा ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और और विभाग निदेशक एम फुरकान ख़ान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके सान्निध्य में जिला सिरसा में रंगमंच कला के माध्यम से देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में आज की भावी पीढ़ी को परिचित करवाने का अवसर मिला। हार्दिक आभार श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की निदेशिका डा. शशि सचदेवा और समस्त स्कूल प्रशासन का, आपके सहयोग से इस नाटक का मंचन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।