आप बीती सुन कांप जाएगी रूह, हरियाणा में किशोरी के साथ पैथलॉजी लैब में गैंगरेप, 4 युवकों ने किया गैंगरेप

हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत जिले से हैं। पानीपत के बापौली के अंतगर्त सनौली थाना क्षेत्र की एक पैथोलॉजी लैब म 4 युवकों ने किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने किशोरी को झांसा देकर बुलाया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने लैब संचालक सहित 4 युवकों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज किया है। पैथोलॉजी लैब में अब ताला लटका हुआ है।
जानकारी में पता चला है कि सनौली में पैथोलाजी लैब में गुरुवार को 4 युवकों ने एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर आने के बाद किशोरी ने स्वजनों को सब कुछ बता दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़िता का कराया गया मेडिकल
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी का जिला सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। यहां पर किशोरी से रेप की पुष्टि हुई। रेप की पुष्टि होने के बाद कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में समझौता के लिए पंचायत चल रही है। सनौली पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि शिकायत पर अनुज व समीर को नामजद करते हुए 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।