home page

सिरसा जिले में लाखों रूपए की हेरोइन सहित युवक काबू, सीआईए ऐलनाबाद ने की कार्रवाई

 | 
Youth apprehended with heroin worth lakhs of rupees in Sirsa district; CIA Ellenabad carries out the operation

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शनिवार को देर शाम कार्रवाई करते हुए रानियां थाना क्षेत्र से एक युवक को लाखों रूपए की 75 ग्राम 810 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रानियां में मामला दर्ज कर आगे की जांच रानियां थाना पुलिस को सौंपी गई है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रानियां से होते हुए थैड़ी मोहर सिंह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब थोड़ी मोहर सिंह के नजदीक पंहुची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और अचानक वापस मुड़कर भागने लगा।

उसकी संदिग्ध हरकत पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक की पैंट की जेब से 75 ग्राम 810 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमीत पुत्र दलीप सिंह निवासी ढाणी सतनाम सिंह तहसील रानियां,जिला पुलिस के रूप में हुई है  आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now

आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में  नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है । उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।