home page

सिरसा में 6 लाख रुपये की हेरोइन सहित युवक काबू, अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर

 | 
news
mahendra india news, new delhi

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीविटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मीरपूर क्षेत्र से एक  युवक को करीब 6 लाख रुपए की 61 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । 


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीविटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश  ने बताया कि एंटी एबीविटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव मीरपूर नहर की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव मीरपूर नहर  के नजदीक पंहची तो नहर के  पास एक युवक बैठा दिखाई दिया । 


उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वहां से खड़ा होकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर भागने का कारण पूछा तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूगदी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्की पुत्र मस्तान सिंह निवासी वार्ड न.1 मीरपूर कॉलोनी सिरसा के कब्जा से 61 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एबीविटी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  जांच की जा रही  है । 

WhatsApp Group Join Now

एबीविटी प्रभारी बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।