home page

हरियाणा में पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर मौके से फरार

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा की बड़ी खबरों में बहादुरगढ़ से हैं। शहर के पटेल नगर में रात्रि के वक्त एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावर युवक के सिर पर पत्थर से कई वार कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बारे सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से शराब की टूटी हुई बोतल, नमकीन के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। शुरुआत के अंदर जांच में आशंका से पता लग रहा है कि  शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए झगड़ा हुआ है। इसके बाद युवक की हत्या की गई होगी। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 


पुलिस इस मामले में अभ्ज्ञी तक पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

बेरहमी से युवक की हत्या, हमलावर फरार।

पत्थर से मार मार कर उतारा मौत के घाट 

शहर के पटेल नगर की घटना, रात के समय दिया गया वारदात को अंजाम 

शव के पास मिली शराब की टूटी हुई बोतल, नमकीन के पैकेट व कोल्ड ड्रिंक 

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या की आंशका 

मृतक की अभी तक नहीं हो सकी पहचान 

सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी 

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया मौके पर 

आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस 

सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की की जा रही है कोशिश 

फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पहुंचाया जाएगा नागरिक अस्पताल