home page

डिंग बस स्टैंड पर युवक दबोचा, 1565 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद

 | 
Youth nabbed at Ding bus stand; 1,565 intoxicating pills and capsules seized

Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिंग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिंग मोड़ बस स्टैंड से एक युवक को 1565 नशीली गोलियां और कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान डिंग मोड़ बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान सिरसा की ओर से आई एक बस से एक युवक हाथ में प्लास्टिक का पॉलिथीन लेकर नीचे उतरा। पुलिस को देखकर वह घबराकर दोबारा बस में चढ़ने लगा। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1280 टेपेंटाडोल की गोलियां और 285 सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए। इस तरह कुल 1565 नशीली गोलियां और कैप्सूल जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिंग मंडी निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीली दवाओं की सप्लाई करने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी को बरामद नशीली दवाओं सहित औषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारी सुनील कुमार के हवाले कर दिया है। अब जांच की जा रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस का कहना है कि मामले में गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now