home page

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा रोजगार का बेहतर मौका, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए

 | 
Youth will get better employment opportunities in Haryana, Chief Minister Shri Nayab Singh Saini gave instructions
 mahendra india news, new delhi

 हरियाणा में युवाओं को मिलेगा रोजगार का बेहतर मौका, Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए

HARYANA मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए हर वर्ष रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित करें ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज एक उभरता हुआ औद्योगिक राज्य बन चुका है, जहां कई मल्टीनेशनल कंपनियाँ अपनी इकाइयाँ स्थापित कर रही हैं। 

युवाओं को इस औद्योगिक विकास का सीधा लाभ मिले, इसके लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।