home page

युधिष्ठिर गोदारा को सर्वसम्मति से स्टेट कमेटी में संयोजक किया नियुक्त

 | 
Yudhishthir Godara was unanimously appointed as the convener of the State Committee

mahendra india news, new delhi
सिरसा नंबदरदार एसोसिएशन की एक मीटिंग टाऊन पार्क, सिरसा में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगजीत सिंह नंबरदार व तहसील प्रधान राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस मीटिंग में नंबरदारों ने एसोसिएशन की लंबित मांगों पर चर्चा की।

मीटिंग में युधिष्ठिर गोदारा को जिला सिरसा की तरफ से स्टेट कमेटी में सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। सभी नंबरदारों ने मिलकर निर्णय लिया कि वे हरियाणा सरकार के हर कार्य में बढ़चढक़र भाग लेंगे। सभी नंबरदार सरकार के साथ हंै।

इस मौके पर राकेश कुमार नंबरदार जिला सचिव, होशियार सिंह नंबरदार उपप्रधान, युधिष्ठिर गोदारा उपप्रधान, हरफूल सिंह नंबरदार पूर्व जिला प्रधान, बलदेव सिंह नंबरदार झोरडऩाली, ब्रह्मप्रकाश नंबरदार संघरसाधा उपस्थित थे।