home page

हरियाणा के इस जिला में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं 6 लड़कियां; अनैतिक सामग्री भी बरामद

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के कैथल जिला में पुलिस ने बिना किसी नाम के चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान सेंटर के कमरों से 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया। स्पा सेंटर से हिरासत में ली गई युवतियां यूपी, जालंधर, अमृतसर व नोएडा की निवासी हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इस दौरान मौके से अनैतिक सामग्री भी बरामद की गई है।

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढांड रोड स्थित एक कैफे में बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी।


सूचना के बाद पुलिस टीम जब सेंटर के अंदर पहुंची कमरों में 6 युवतियां मिलीं। सेंटर के बाहर किसी तरह का नाम या बोर्ड भी नहीं लगा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेंटर का संचालन यूपी की रहने वाली एक युवती कर रही थी।

इसके बाद जैसे ही पुलिस की टीमें सेंटर के बाहर पहुंचीं तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे ढांड रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और कार्रवाई जारी रखी। करीबन 6 लड़कियां मौके से पकड़ी हैं। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने कहा कि समय समय पर स्पा सेंटरों में जांच की जा रही है। इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now