home page

हरिद्वार से 15 वर्ष की खुशी चौधरी 61 लीटर गंगाजल का कांवड़ ले पहुंची, धरतीपुत्रों ने स्‍कूटी देकर किया सम्‍मान

 | 
15-year-old Khushi Chaudhary arrived from Haridwar carrying a *Kanwar* containing 61 liters of Ganga water; 'Dhartiputras' honored her by gifting her a scooter

mahendra india news, new delhi

महाशिव रात्रि का पर्व देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में शिव भक्तों जल चढ़ाने के साथ पूजा पाठ कर रहे हैं। गाजियाबाद हरिद्वार से हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर कई किलोमीटर तक की यात्रा पैदल कर रहे हैं। गाजियाबाद के मोदीनगर की 15 वर्ष की खुशी चौधरी भ्भी हरिद्वार से कावड़ लेकर पहुंची है। बता दें कि भगवान शिव की अनन्‍य भक्‍त खुशी हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल का कांवड़ गाजियाबाद लेकर पहुंची है। खुशी के मोदीनगर पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसाकर खुशी का स्‍वागत किया। यहां पहुंचने पर किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने स्‍कूटी देकर सम्‍मानित किया।

बता दें कि गांव अबूपुर निवासी खुशी चौधरी हरिद्वार से 61 किलो का कांवड़ लेकर मोदीनगर पहुंची। दिल्‍ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर के सामने खुशी चौधरी का लोगों ने फूल बरसाकर स्‍वागत किया। भाकियू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मांगेराम त्‍यागी ने कहा कि खुशी चौधरी ने 61 लीटर गंगाजल की कांवड़ लकर साबित कर दिया कि श्रद्धा और हौसले के सामने आयु मायने नहीं रखती। 


गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के निवासीअधिकतर शिवभक्‍त हरिद्वार से गंगाजल का कांवड़ ले आते हैं और अपनी तरफ के प्रसिद्ध् शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में रास्‍ते भर में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किया गया हैं। श्रद्धालु कांवड़ शिविरों में रात्रि गुजारते हैं और अगले दिन मंजिल की तरफ रवाना हो जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now