home page

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में 151 बनारसी पान का लगेगा भोग, जानिए क्यों होता है पूजा में पान जरूरी

 हजार पान का ऑर्डर दिया गया है जो भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा
 | 
 हजार पान का ऑर्डर दिया गया है जो भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा

mahendra india news, new delhi

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान भगवान राम को 56 चीजों का भोग लगाया जाएगा। इस दिन का सभी लोग इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि 22 जनवरी 2024 का दिन काफी एतिहासिक होने जा रहा है। 


आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। इस प्राण प्रतिष्ठा बहुत ही विधि विधान से की जाएगी,  इसमें 151 पान का भोग लगाया जाएगा। इस पान के भोग के पीछे का धार्मिक महत्व है। 

बता दें कि हिन्दू धर्म में पूजा के लिए कई सारी सामग्री का प्रयोग किया जाता है। माना जाता है कि पान के पत्ते के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं होते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और असुरों ने पूजा में पाने के पत्ते का प्रयोग किया था और इस कारण से ही हर एक विशेष पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि पान के पत्ते में मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु सहित कई देवताओं का वास होता है। इसी कारण से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी पान का भोग लगाया जाएगा। 

आपको बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में राम जी को 151 बनारस के स्पेशल पान का भोग लगाया जाएगा।  इसके लिए 151 पान के अलावा हजार पान का ऑर्डर दिया गया है जो भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। भोग के लिए यह पान बनारस के रिंकू चौरसिया द्वारा बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि इनकी दो पीढ़ी भगवान श्रीराम को बहुत समय से पान भोग भेजती है। 

WhatsApp Group Join Now