सिरसा के पटेल नगर में 25वां विशाल हनुमान जागरण आयोजित, धैर्य कांडा ने की ज्योति प्रज्ज्वलित
25th grand Hanuman Jagran organized in Sirsa’s Patel Nagar; Dhairya Kanda lit the ceremonial lamp
mahendra india news, new delhi
सिरसा वार्ड नंबर 24 पटेल बस्ती स्थित श्री ब्रह्मा मंदिर के पास यंग संग पटेल नगर ट्रस्ट की तरफ से श्री हनुमान जी का 25 वाँ विशाल जागरण आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज और वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा ने ज्योति प्रज्जवलित कर पूजन अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि वार्ड के पार्षद विक्रम सैनी ने गणेश पूजन किया। धैर्य कांडा ने आयोजकों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
धैर्य कांडा अपने सहयोगी इंद्रोष गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, सुरेंद्र दत्त आदि के साथ जागरण में पहुंचे जहां पर दलीप यादव, सज्जन कुमार सोनी, कृष्ण सैनी, सचिन शर्मा,मोहित जोशी, सेवक राम शास्त्री, सन्नी सैन, राजकुमार, नरेश कुमार, मोहित जोशी, कालू रामने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्यअतिथि धैर्य कांडा के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। बाद में ब्रहमा मंदिर के पुजारी पंडित मदन लाल शर्मा ने पूजन संपन्न करवाया।
धैर्य कांडा ने ज्योति प्रज्जवलित कर पूजन अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि कलयुग में श्री बाला जी की उपासना सबसे उत्तम फल प्रदान करने वाली है। वे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। भगवान श्री राम के कार्य सिद्ध करने वाले श्री हनुमान जी साक्षात रुद्रावतार और संकट मोचन हैं। केसरी नंदन हनुमान जी अतुलित बल के प्रतीक हैं। उनका बल दूसरों के कार्यों को सिद्ध करने और दुखों को दूर करने में खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि यदि सच्चे मन से महाबली पवन पुत्र की आराधना की जाए तो वह अपने भक्त का हर मनोरथ पूर्ण कर देते हैं। राम भक्त श्री हनुमान जी अपने भक्तों की पीड़ा हरने वाले तथा श्री रामायण रूपी महामाला के महारत्न के रूप में माने जाते हैं। सेवक होने के साथ-साथ हनुमान जी प्रभु श्री राम व माता जानकी के सुत भी कहलाएं।
हनुमान जी का चरित्र एक जीवन दर्शन है जिसका चिंतन, मनन, श्रवण करने से लोक-परलोक सुधर जाता है। उनकी उपासना जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुंजी है। उन्होंने आयोजकों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उधर श्रद्धालु श्री हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं के भजनों पर झूमती रही। इसके बाद में गायकों ने श्री बालाजी महाराज और अन्य देवी देवताओं की महिमा का गुणगान किया। आयोजकों ने धैर्य कांडा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।आयोजकों ने कहा की गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। वे कांडा परिवार के आभारी रहेंगे।
