home page

सिरसा श्री तारा बाबा कुटिया में उड़े 500 ड्रोन, आसमान में बना नंदी और त्रिशूल, दिखे साक्षात महादेव​​​​​​​, Shri Tara Baba Kutia

 | 
 Shri Tara Baba Kutia

 

श्रावण मास की शिवरात्रि पर मंगलवार शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम में भगवान शिव को समर्पित शिव अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रदेश में पहली बार 500 ड्रोन का शो एवं डमरू वादन प्रस्तुति किया गया। जिसे लोग देखकर हैरान हो गये। 

इसी के साथ ही महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति, विशाल अटूट भंडारे का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा कार्यक्रमों का आगाज किया। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। श्रद्धालु पर्व की तरह ही इस दिन को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया जाता है।