home page

बाबा खाटूश्याम और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को मिला तोहफा, नारनौल होकर दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन

 | 
A boon for pilgrims visiting Baba Khatu Shyam and Haridwar: Summer special train to run via Narnaul

 mahendra india news, new delhi
राजस्थान के सीकर जिला में बाबा खाटूश्यामजी और उत्तराखंड के हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। पश्चिम रेलवे ने जुलाई महीने में वेरावल-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह यात्री गाड़ी राजस्थान के रींगस, नारनौल, अटेली और रेवाड़ी होते हुए संचालित होगी, इससे हरियाणा प्रदेश के श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

नारनौल-अटेली की लंबे वक्त से इस रूट पर विशेष ट्रेन चलाने की दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने मांग थी। रेलवे बोर्ड ने उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जुलाई में स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है।

रेलवे विभाग के मुताबिक यह ट्रेन संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 7, 14, 21 और 28 जुलाई को वेरावल से दोपहर 4:05 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09204 हरिद्वार-वेरावल स्पेशल प्रत्येक बुधवार 8, 15, 22 और 29 जुलाई को हरिद्वार से रात 9:30 बजे रवाना होगी

नारनौल सहित इन स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन जूनागढ़, जेतलसर, ढसा, धोला, बोटाद, धंधुका, धौलका, गांधीग्राम, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुडग़ांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुडक़ी और हरिद्वार सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

WhatsApp Group Join Now

 

श्याम भक्तों और भोले के भक्तों को होगा विशेष लाभ
सीकर जिला के रींगस स्टेशन खाटूश्यामजी धाम का सबसे समीप रेलवे स्टेशन है। ऐसे में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन से सीधा फायदा मिलेगा। वहीं हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक विकल्प रहेगा।

इसी के साथ ही सावन महीने में हरिद्वार जाने वाले भोले के भक्तों के लिए भी यह सुविधा का अच्छा विकल्प रहेगा। रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। ट्रेन संख्या 09203 के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है, क्योंकि स्पेशल ट्रेन में सीटों की संख्या सीमित रहेगी।