home page

SIRSA में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने धर्म ध्वजा दिखाकर किया शोभा यात्रा को रवाना

 | 
A grand procession was taken out in Sirsa to mark Maharaja Agrasen Jayanti; senior BJP leader Gobind Kanda flagged off the procession

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

सिरसा। शहर में आज महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम रही।  अग्रवाल सभा द्वारा आज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता व अग्रवाल सभा के मुख्य संरक्षक गोबिंद कांडा  ने महाराजा अग्रसेन के रथ पर विराजमान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  शुभारंभ किया। अग्रवंश के 18 गोत्रों पर आधारित विशेष रथ और झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर सिरसा के मुख्य बाजारों में निकली।

NEWSबड़ी संख्या में धर्म ध्वजा लेकर शोभा यात्रा में अग्रवंश की महिलाएं शामिल हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने धर्म ध्वजा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने सभी को अग्रसेन जयंती व नवरात्र की शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। गोबिंद कांडा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने विशाल शोभायात्रा के लिए अग्रवाल सभा और समाज के सभी लोगों को साधुवाद दिया।
                   

A grand procession was taken out in Sirsa to mark Maharaja Agrasen Jayanti; senior BJP leader Gobind Kanda flagged off the procession

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि जयंती पर अग्रवाल सभा द्वारा भव्य कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।  महाराजा अग्रसेन जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखे गए हैं। आज शोभा यात्रा निकाली जा रही है। कल 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन स्कूल में भव्य डांडिया गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक समारोह होगा। जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा मुख्य अतिथि होंगे। शोभायात्रा में सिरसा नगर परिषद के प्रधान शांति स्वरूप, महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला सहित  बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज एवं अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। सिरसा के अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई शोभा यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री अग्रवाल सेवा सदन में सम्पन्न हुई।

WhatsApp Group Join Now

                   NEWS

महासचिव अश्वनी बांसल, कोषाध्यक्ष अजय जैन, संरक्षक अनिल सर्राफ, शिव जैन, नवधीश गर्ग, सुशील कंदोई, प्रवीण महीपाल, नरेश जिंदल, बंटी गर्ग, दीपक गुप्ता, राजेश मित्तल, पवन साहुवाला, अंजनी कनोडिया, सनी बांसल, सूरजभान, अशोक गोयल एडवोकेट, हेमंत गोयल, प्रदीप हिसारिया, गोपाल सर्राफ, सुशील हिसारिया, भीम सिंगला, प्रशांत सर्राफ, अग्रवाल सेवा सदन के सचिव सुरेश सतनालीवाला, पंकज सर्राफ, कांग्रेस नेता मोहित शर्मा, नगर पार्षद हेमकांत शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, महेश बांसल, सुरेश पंवार, गोबिंद कंदोई, अजय जिंदल, जयप्रकाश भोलूसरिया, गौरव गोयल, राजेश कुमार लाला, पूर्व प्रधान भागीरथ गुप्ता, कुंज बिहारी रातुसरिया, सुशील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

A grand procession was taken out in Sirsa to mark Maharaja Agrasen Jayanti; senior BJP leader Gobind Kanda flagged off the procession