home page

श्री खाटू धाम के लिए श्याम श्रद्धालुओं का सिरसा जत्था रवाना

 
A group of Shyam devotees from Sirsa left for Shri Khatu Dham
 | 
 A group of Shyam devotees from Sirsa left for Shri Khatu Dham

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री श्याम सलोना पैदल यात्री संघ, सिरसा का जत्था सोमवार को घंटाघर चौक स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर से खाटू श्याम जी के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। संघ के प्रधान भागेश गौतम के नेतृत्व में जत्था प्रस्थान से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम से मंगल यात्रा की कामना की।

जत्थे की रवानगी के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और श्याम श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पद यात्रियों का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयकारों के साथ जत्थे को धार्मिक स्थल के लिए विदा किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

उल्लेखनीय है कि यह जत्था करीब 10 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर खाटू श्याम धाम पहुंचेगा और बाबा श्याम के दर्शन करेगा। फाल्गुन माह में खाटू श्याम मंदिर परिसर में भव्य होली उत्सव का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से नामी कलाकार श्याम बाबा का गुणगान करते हैं। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु खाटू धाम पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

WhatsApp Group Join Now