श्री सालासर धाम मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भजन संध्या का आयोजन. गोबिंद कांडा ने की ज्योति प्रज्जवलित
Mahendra india news, new delhi
श्रीराम नाम प्रभात फेरी चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से श्री सालासर धाम मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर वीरवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रख्यात भजन गायक आयुष कांसल मेरठ ने श्री बालाजी की महिमा का गुणगान किया। हजारों श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। मुख्य यजमान पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और उनके पुत्र धैर्य कांडा ने पूजा अर्चना कर श्री बालाजी महाराज की ज्योति प्रज्जवलित की और उनकी भव्य श्रृंगार आरती की। सबसे पहले बाला जी महाराज की स्वर्ण चौकी का अनावरण सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने किया। बाल रूपी हनुमान जी के स्वर्ण आभूषणों का अनावरण सुनील गर्ग पार्क सिटी सिरसा द्वारा किया गया। भव्य दरबार को फूलों से सजाया गया था।

श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, उनके पुत्र धैर्य कांडा, संजय साहुवाला प्रधान अग्रवाल सभा,इन्द्रोष गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, हरि प्रकाश शर्मा, विजय यादव, संगीत मिरोक, दिव्यांश बिश्नोई आदि श्री सालासर धाम मंदिर पहुंचे जहां पर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित जलराम शर्मा, पंडित जवाहरलाल त्रिपाठी, पंडित चिरंजीलाल शर्मा, पंडित भागवत शर्मा, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई।

गोबिंद कांडा और उनके पुत्र धैर्य कांडा ने पूजा अर्चना कर शीश नवाया। बाद में गोबिंद कांडा ने श्री बालाजी महाराज की ज्योति प्रज्जवलित की और उनकी भव्य श्रृंगार आरती की। श्रृंगार आरती में साढ़े सात किग्रा चांदी से निर्मित 108 बत्ती वाले विशाल दीपक का प्रयोग किया गया। इस अवसर पर श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा देश व प्रदेश वासियों को श्री राम भगत हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी।
उन्होंने भव्य आयोजन के लिए श्री सालासर धाम मंदिर ट्रस्ट सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है और मन्नतें मांगीं है। बाला जी सभी भगतों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। इसके बाद में भजन संध्या शुरू हुई, सबसे पहले श्री गणेश जी की पूजा अर्चना हुई। मंच संचालन भजन गायक राजेश गोयल रिंकू ने किया। इसके बाद में प्रख्यात भजन गायक आयुष कांसल मेरठ ने श्री बालाजी की महिमा का गुणगान किया। हजारों श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

इस मौके पर गोपाल सर्राफ, महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, महासचिव राधेश्याम झूंथरा, कृष्ण कुमार गोयल कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश गोयल, अमित बांसल, नवधीश गर्ग, सुशील झुथरा, प्रदीप मित्तल, प्रधान अग्रवाल सभा संजय साहुवाला, अशोक गोयल एडवोकेट, संजीव जैन ,महेश बांसल, राकेश लढा, प्रदीप मित्तल, अनिल गोयल, कृष्ण बंसल, रवि शर्मा, सुरेश मग्गु, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
