home page

शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया में बैठक आज

 | 
A meeting regarding the programs to be organized for Shivratri will be held today at Shri Baba Tara Ji Kutia

mahendra india news, new delhi
 श्रावण मास की शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज रविवार यानि 26 जुलाई रविवार शाम 4 बजे  रानियां रोड़ स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुटिया के सभी सेवक और कार्यकर्ता पहुंचकर अपने अपने सुझाव रखे ताकि शिवरात्रि के कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा सके।


यह जानकारी देेते हुए श्री बाबा तारा जी कुटिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें श्रावण मास की शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। 

उन्होंने कुटिया के सभी सेवक एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस बैठक में समय पर पहुंचकर अपने अपने बहुमूल्य सुझाव दें ताकि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा सके। बैठक में सेवादारों और कार्यकर्ताओं को डयूटी भी सौंपी जाएंगी।