नेजिया खेड़ा में श्री सांवरिया गौशाला में गो प्रवेश पर कार्यक्रम 19 सितंबर को
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा स्थित श्री सांवरिया गोशाला में गो प्रवेश के आगमन पर 19 सितंबर को विधि-विधान से पूजन और गो-सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित किया जाएगा। गोशाला के प्रधान कृष्ण दून ने बताया कि गांव में श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के द्वारा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर 14 मई को रखा गया था। गोशाला में 2 हाल, शैड व पानी की व्यवस्था कर ली गई है। अब गो प्रवेश पर गो पूजन व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत ने उपलब्ध करवाई भूमि
गांव में श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ग्राम पंचायत ने 5 एकड़ भूमि गोशाला के लिए उपलब्ध करवाई है। गांव में बन रही भव्य गौशाला के लिए सभी का सहयोग लिया जा। जिससे गौशाला में गोवंश की अच्छी सेवा की जा सके।
