राधा स्वामी आश्रम रूपावास में सत्संग आज , परम संत कंवर साहब महाराज प्रवचन करेगें
| Aug 21, 2026, 06:06 IST
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा खंड के गांव रूपावास स्थित राधा स्वामी आश्रम में शुक्रवार यानि 21 अगस्त 2026 को सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कलवंत सिंह रुपावास ने बताया कि हर साल राधा स्वामी आश्रम रूपावास जिला सिरसा में सत्संग का आयोजन किया जाता है ।
इस बार 21 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे परम संत कंवर साहब महाराज प्रवचन देंगे । उन्होंने बताया सत्संग में चौपटा, सिरसा, फतेहाबाद, नोहर, भादरा क्षेत्रों सहित हरियाणा व निकटवर्ती राजस्थान के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। श्रद्धालु सुबह 9 बजे से दर्शन कर सकेंगे।
