home page

श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान पहुंचे श्री तारकेश्वरम धाम

 | 
A wave of devotion surged at Shri Baba Tara Ji's hut, Guru Ji Hanuman Chauhan of the famous Keru Dham reached Shri Tarakeshwaram Dham

mahendra india news, new delhi

उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री तारकेश्वरम धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने श्री तारकेश्वरम धाम में आयोजित एक दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर में भाग लिया।
 राजस्थान के जोधपुर स्थित सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान ने शिविर के माध्यम से लोगों की मानसिक, शारीरिक पीड़ाओं का आध्यात्मिक रूप से मार्गदर्शन किया। विशेष रूप से गुरु हनुमान चौहान द्वारा आस्थावान भक्तों की दीर्घकालिक मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उलझनों के समाधान हेतु मोरछड़ी से आशीर्वाद दिया। विभिन्न असाध्य पीड़ाओं से जूझ रहे लोग इस शिविर में आए और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में हुए इस आयोजन में श्री तारकेश्वरम धाम में भक्तों के लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था करवाई गई।

 श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,  सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान  पहुंचे श्री तारकेश्वरम धाम


शिविर के लिए श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में पिछले कई दिन से रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवाया।
इस विशाल आयोजन के लिए लगातार कुटिया के श्रद्धालुओं, सेवादारों और अन्य धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा नगर पार्षदों ने स्वेच्छा से विभिन्न दायित्व निभाए।
केरू धाम के गुरु हनुमान चौहान ने हीलिंग एवं वेलनेस कैंप में आए भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और उनकी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि आस्था पर आधारित शिविर है। केवल विश्वास की शक्ति से किसी भी असाध्य रोग पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

 श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,  सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान  पहुंचे श्री तारकेश्वरम धाम
मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने आयोजन में शिरकत करने पहुंचे गुरु हनुमान चौहान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसी की पीड़ा को हरना, दूर करना बड़ा कार्य। केरू धाम के गुरु हनुमान जी सिरसा पहुंचे हैं और  आस्थावान लोगों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में साक्षात भगवान शिव की कृपा और बाबा जी का अलौकिक आशीर्वाद है। आज त्रिशक्ति मिली हैं और आम लोगों को आशीर्वाद मिला है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया  में समय समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्षेत्र के काफी भक्तों ने जोधपुर स्थित केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान के दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर के आयोजन का निवेदन किया था। जिसके बाद केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान से समय लिया गया। भविष्य में भी श्रद्धालुओं के लिए इस प्रकार के हीलिंग एवं वेलनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now


गुरु हनुमान चौहान ने भगवान शिव एवं बाबा तारा जी की आरती की और कुटिया में स्थित समाधि पर शीश नवाया। इस अवसर पर केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान एवं उनके साथ आए सेवादारों का गोबिंद कांडा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, पूर्व चेयरपर्सन रीना सेठी, अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजय साहुवाला,  महाप्रबंधक पूनम सेठी,  नगर पार्षद हेमकांत शर्मा, राजन शर्मा, सुनील कुमार, जसपाल सिंह, रोहताश वर्मा, अंग्रेज बठला, सालासर धाम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान गोपाल सर्राफ, केलनियां नन्दीशाला के प्रधान पवन बंसल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मोर्या, कमल शर्मा, मोहित जोशी, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, सुशील शर्मा, नरेश सैनी, प्रवीण बब्बर, विजय सेठी, शिव जैन, सतीश कुमार मित्तल, प्रिंस ग्रोवर, अशोक कुमार, प्रवीण महीपाल, कृष्ण मुंजाल, सुशील कंदोई, गोबिंद कंदोई, सतीश हिसारिया, अश्वनी बंसल, जोगेन्द्र सिंह, संजय गोयल, पार्षद विक्रम सैनी, सुखबीर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, हरपेज सहित अन्य मौजूद थे।