home page

शादी विवाह के जून-जुलाई में इस दिन है शुभ मुहूर्त? इसके बाद फिर सीधे नवंबर-दिसंबर में बजेगी शहनाई

 | 
bews
mahendra india news, new delhi 

मई माह बीतने वाला है। कुछ ही दिन के बाद जून माह की शुरूआत होगी। जून माह व जुलाई माह के अंदर शादी विवाह के कई शुभ मुहूर्त है। वैसे देखे तो 17 मई से 15 जून तक अधिक ज्येष्ठ मास रहेगा। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि अधिक मास समाप्त होने के बाद जून और जुलाई में कुछ शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाएगा। 

news

जून व जुलाई माह में विवाह मुहूर्त शुरू होने से सर्राफा (सोना-चांदी), टेंट हाउस, कैटरिंग और बैंड-बाजा कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। जून व जुलाई माह में अधिक शादियां हैं कि होटल और मैरिज हॉल की बुकिंग करवाई जा रही है। 


इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके कारण विवाह सहित सभी शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। चातुर्मास 20 नवंबर देवोत्थानी एकादशी से विवाह शुरू होंगे।

ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 15 के बाद शादी के मुहूर्त होंगे। जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 को शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में 1, 6, 7, 11 और 12 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। चातुर्मास के बाद नवंबर में 21, 24, 25 और 26 नवंबर और दिसंबर में 2, 3, 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह होंगे।

WhatsApp Group Join Now


गुरु अस्त (15 जुलाई): 15 जुलाई को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। गुरु को ज्ञान, भाग्य और विवाह का कारक माना जाता है, इसलिए उनके अस्त होने पर शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
चातुर्मास (25 जुलाई): 25 जुलाई को हरिशयनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद अगले 4 महीनों तक (प्रबोधिनी एकादशी तक) कोई विवाह नहीं होगा।