home page

Ayodhya Shri Ram Mandir: श्रीराम मंदिर की नया फोटो आया सामने, अयोध्या में अभी तक पूरा हुआ इतना निर्माण

जानिए अभी तक कितना हुआ निर्माण कार्य में 
 | 
jai shi ram

mahendra india news, new delhi

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। इसी बीच भगवान श्रीराम के मंदिर में निर्माणाधीन मंदिर के बीच दो फोटो सामने आई हैं। यह फोटो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दिख रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के बाद फर्स्ट फ्लोर भी आकार ले लिया है। आपको बता दें कि प्रथम फ्लोर पर खंभे भी खड़े हो चुके हैं। ड्रोन से खींची गईं इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि खंभों की ऊंचाई करीब 10 फीट होगी। 

 कितना बनकर तैयार हो चुका है श्रीराम मंदिर
आपको बता दें कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में गर्भगृह की छत और दीवारों को सफेद मार्बल से बनाया गया है। इसकी खूबसूरत नक्काशी आपके मन को पूरी तरह से मोह लेगी। यह भी बताया जाता है कि इसी जगह पर वर्ष 1949 में भगवान रामलला प्रकट हुए थे, अभी फिलहाल रामलला अस्थाई मंदिर में विराजमान हैं। बता दें कि जनवरी, 2024 में भगवान रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।  जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर का गर्भ गृह सफेद संगमरमर से बने 6 खंभों पर टिका हुआ है। हालांकि, बाकी बाहरी खंभे पिंक सैंड स्टोन के है। 


श्रीराम मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 2024 के जनवरी में भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा  होनी है। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय तक श्रीराम मंदिर के प्रथम फ्लोर पर छत पड़ चुकी होगी। वहीं, श्रीराम मंदिर की सामने आई दूसरी फोटो में चारों ओर कॉरिडोर बना हुआ दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Group Join Now

shi ram

आपको बता दें कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का ग्राउंड फ्लोर करीब 170 खंबों पर टिका है। इन खंभों में खूबसूरत कलाकारी की गई है, इन पर देवी-देवताओं की दर्शन देखने से होते हैं। कलाकारी का कार्य बहुत ही बारीक है। कारीगरों की मेहनत इन कलाकारी में साफ दिखाई दे रही है। मंदिर में ग्राउंड फ्लोर की छत और दीवारों पर भी कलाकारी का कार्य अद्भुत है।