home page

खाटू धाम के अजहर अली भजन संध्या में देंगे प्रस्तुति, मंदिर में कोलकाता के फूलों से होगा अलौकिक श्रृंगार

 | 
Azhar Ali to perform at the Khatu Dham *Bhajan Sandhya*; the temple will be adorned with an ethereal floral decoration using flowers from Kolkata

mahendra india news, new delhi

सिरसा नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर, शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा एवं आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। वहीं श्री श्याम प्रभु का कोलकाता के फूलों से भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:15 बजे श्री श्याम प्रभात फेरी एवं मंदिर भवन की परिक्रमा से होगी। प्रभात फेरी मंदिर भवन से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। इस दौरान गुणगानकर्ता हरिदासी वीणा सखी पावन शब्दों में श्री श्याम प्रभु का गुणगान करेंगी। सुबह 9 बजे मंदिर भवन में विशेष पान-भोग एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें खाटू धाम से अजहर अली अपनी भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश गोयल रिंकू करेंगे, जबकि संगीतकार बब्बू गिरधर अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

मंदिर भवन के मुख्य द्वार पर श्री कृष्ण डांडिया ग्रुप पंजाब की ओर से रात 8 से 12 बजे तक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के हास्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मध्यरात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री साँवरिया के सेवादार ताली कीर्तन संघ एवं बस सेवा समिति के मुख्य सदस्य भारत भूषण शर्मा व मनीष सोनी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने तथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया।